जब तक रामलीला होती रहेगी तब तक सनातन धर्म को कोई खत्म नहीं कर सकता, 'INDIA' गठबंधन पर भड़कीं बांसुरी स्वराज

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Oct 19, 2023, 07:36 AM IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वाराज की बेटी और दिल्ली बीजेपी सचिव बांसुरी स्वराज ने INDIA गठबंधन जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब जब तक माता-पिता अपने बच्चों को राम लीला कार्यक्रमों में लाते रहेंगे तब तक सनातन को कोई खत्म नहीं कर सकता।

नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वाराज की बेटी और दिल्ली बीजेपी सचिव बांसुरी स्वराज ने INDIA गठबंधन के विपक्षी सदस्यों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कोई भी सनातन को खत्म नहीं कर सकता। विपक्ष 'सनातन' को उखाड़ने की बात करता है। इसका वर्णन करने के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते है, और कभी-कभी 'सनातन' की तुलना बीमारियों से करता है। लेकिन जब तक माता-पिता अपने बच्चों को राम लीला कार्यक्रमों में लाते रहेंगे और उनमें सनातन मूल्यों को स्थापित करते रहेंगे। कोई भी सनातन को खत्म नहीं कर सकता। बीजेपी नेता बांसुरी स्वराज ने दिल्ली में एक 'राम लीला' कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने एएनआई से ये बात कही।

Bansuri Swaraj, Sanatan Dharma, India Alliance

बीजेपी नेता सुषमा स्वराज

इससे पहले तमिलनाडु के मंत्री और डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में बोलते हुए सनातन को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया था, जिस पर कई बीजेपी नेताओं ने आलोचना की थी और बाद में उनसे माफी की मांग की थी। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने इंडिया गठबंधन के नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि उनका लक्ष्य सनातन को मिटाना है। डीएमके इंडिया गठबंधन में एक भागीदार है। जो 2024 में आम चुनाव बीजेपी से मुकाबला करने के लिए बनाया गया है।

End of Feed