AAP में फूट के बीच केजरीवाल का बदला पता; 95 लोधी एस्टेट में हो गए शिफ्ट, अब नए बंगले से चलेगी राजनीति

Kejriwal New Address: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को 95, लोधी एस्टेट में केंद्र सरकार द्वारा आवंटित टाइप-7 सरकारी बंगले में स्थानांतरित हो गए।

Kejriwal New Address: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को 95, लोधी एस्टेट में केंद्र सरकार द्वारा आवंटित टाइप-7 सरकारी बंगले में स्थानांतरित हो गए।

Kejriwal New Address

केजरीवाल नए बंगले में हुए शिफ्ट

केजरीवाल ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि केंद्र सरकार ने हाल ही में अदालत के निर्देशों के बाद उन्हें यह बंगला आवंटित किया, क्योंकि वह आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक हैं। उन्होंने कहा, ''पिछले कुछ दिनों में केंद्र सरकार ने अदालत के आदेश पर मुझे एक मकान आवंटित किया, क्योंकि मैं आम आदमी पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक हूं। अब मैं अपने परिवार के साथ उस मकान में स्थानांतरित हो गया हूं।''

End of Feed