केजरीवाल ने खुद गिरफ्तारी को दिया न्योता, अगर ये किया होता तो नहीं जाते जेल; CM हिमंत बिस्वा सरमा ने क्यों कही ये बात?

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि केजरीवाल ने खुद गिरफ्तारी को निमंत्रण दिया। अगर पहले समन पर वो ED के पास चले जाते तो आज उनकी गिरफ्तारी नहीं होती लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा ने कहा है कि दिल्ली के उनके समकक्ष अरविंद केजरीवाल ने बार-बार समन का जवाब न देकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) को अपनी गिरफ्तारी के लिए आमंत्रित किया। शर्मा ने कहा कि यह राजनीतिक सहानुभूति हासिल करने का उनका एक हथकंडा हो सकता है। असम के मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि जब कोई व्यक्ति ईडी के नौ समन को नजरअंदाज कर चुका हो तो इससे गिरफ्तारी के लिए जानबूझकर आमंत्रित किए जाने का संकेत मिलता है।

Himanta Biswa Sarma-Arvind Kejriwal

केजरीवाल ने खुद गिरफ्तारी को दिया आमंत्रण- CM हिमंत बिस्वा सरमा

End of Feed