राज्यसभा जाएंगे अरविंद केजरीवाल! लुधियाना पश्चिम सीट पर संजीव अरोड़ा की उम्मीदवारी से अटकलें हुई तेज

Arvind Kejriwal : पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह सांधवान ने कहा है कि केजरीवाल यदि पंजाब से राज्यसभा जाते हैं तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है। रिपोर्टों के मुताबिक सांधवान ने कहा कि पार्टी किसे राज्यसभा भेजना चाहती है, यह उसका फैसला होता है, इसमें गलत क्या है? मनमोहन सिंह भी दूसरे राज्य से राज्यसभा गए थे।

Arvind Kejriwal : नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल के चुनाव हारने के बाद सियासी गलियारों में चर्चा होने लगी थी AAP के संयोजक राज्यसभा जा सकते हैं। अब लुधियाना पश्चिम सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद इस बात की अटकल ने जोर पकड़ लिया है। संजीव पंजाब से AAP के राज्यसभा सांसद है। माना जा रहा है कि इस चुनाव में जीत मिलने क बाद वह अपनी इस सदस्यता से इस्तीफा दे सकते हैं। फिर इस रिक्त हुई सीट से केजरीवाल को राज्यसभा भेजा जा सकता है।

Arvind Kejriwal

नई दिल्ली सीट से चुनाव हारे हैं अरविंद केजरीवाल।

कौन राज्यसभा जाएगा यह पार्टी तय करती है-सांघवान

इस बीच, पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह सांधवान ने कहा है कि केजरीवाल यदि पंजाब से राज्यसभा जाते हैं तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है। रिपोर्टों के मुताबिक सांधवान ने कहा कि पार्टी किसे राज्यसभा भेजना चाहती है, यह उसका फैसला होता है, इसमें गलत क्या है? मनमोहन सिंह भी दूसरे राज्य से राज्यसभा गए थे। हालांकि, AAP के पंजाब प्रवक्ता नील गर्ग ने केजरीवाल के राज्यसभा जाने को खारिज किया। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल अफवाहें फैला रहे हैं। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। राज्यसभा के लिए कौन जाएगा, यह उपचुनाव का नतीजा आने के बाद ही तय होगा।

End of Feed