दुनिया

Bangladesh: नाहिद इस्लाम ने मुहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार से दिया इस्तीफा, करेंगे नई पार्टी की शुरुआत

Nahid Islam Resigned: प्रमुख छात्र नेताओं में से एक नाहिद इस्लाम ने मुहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार से इस्तीफा दे दिया है और अब वे कल यानी 28 फरवरी को एक नई राजनीतिक पार्टी शुरू करने जा रहे हैं।

Image

छात्र नेता नाहिद इस्लाम ने दिया इस्तीफा

Photo : Twitter

Nahid Islam Resigned From Interim Government: पिछले साल अगस्त में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को सत्ता से हटाने के लिए विद्रोह का नेतृत्व करने वाले समूह के प्रमुख छात्र नेताओं में से एक नाहिद इस्लाम ने मुहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार से इस्तीफा दे दिया है और अब वे कल यानी 28 फरवरी को एक नई राजनीतिक पार्टी शुरू करने जा रहे हैं। छात्र समूह के मंच जटियो नागोरिक समिति के प्रवक्ता सामंता शेरमीन ने कहा कि जुलाई 2024 के विद्रोह के बाद बांग्लादेश में नई उम्मीदें और आकांक्षाएं पैदा हुई हैं। उन उम्मीदों और आकांक्षाओं को देखते हुए छात्रों ने एक नई राजनीतिक पार्टी बनाने की पहल की है।

नाहिद इस्लाम कर सकते है नई पार्टी का नेतृत्व

बता दें, यूनुस सरकार को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद नाहिद इस्लाम ने कहा कि 28 फरवरी को लॉन्च होने वाली नई राजनीतिक पार्टी में शामिल होने के लिए कैबिनेट से इस्तीफा देने का फैसला किया है। शेख हसीना को पद से हटाने के लिए आंदोलन का नेतृत्व करने वाले छात्र और अन्य लोग पार्टी शुरू करने के लिए 28 फरवरी को ढाका के माणिक मिया एवेन्यू में एक भव्य रैली की तैयारी कर रहे हैं। जानकारोंं का मानना है कि नाहिद इस्लाम इस पार्टी का नेतृत्व कर सकते हैं, हालांकि, अभी तक पार्टी प्रमुख के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। पिछले साल अगस्त में, छात्रों की अगुवाई वाले आंदोलन ने कई हफ्तों तक चले विरोध और हिंसा के बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना को सत्ता से बेदखल कर दिया था। हालांकि इस हिंसक प्रदर्शन के दौरान 600 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article