गुजरात में कांग्रेस को पांच से अधिक सीट नहीं मिलेगी, अरविंद केजरीवाल का दावा

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 5, 2022, 06:05 PM IST

गुजरात में दो चरणों में दिसंबर के महीने में विधानसभा के चुनाव होने हैं। नतीजों से पहले आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि कांग्रेस को पांच से अधिक सीट नहीं मिलने जा रही।

KEY HIGHLIGHTS
  • गुजरात में दो चरणों में चुनाव
  • 1 और 5 दिसंबर को वोटिंग
  • 8 दिसंबर को आएंगे नतीजे

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 कई मायनों में खास होने वाला है। किसी भी तरह का नतीजा ऐतिहासिक होगा। अगर बीजेपी सत्ता में आती है तो विजय रथ को कोई रोकने वाला नहीं। अगर कांग्रेस कामयाब होती है तो 35 साल बाद बदलाव होगा और यदि आम आदमी पार्टी के हाथ जीत लगती है तो इसमें कई अर्थ छिपे होंगे। चुनावी तारीखों के ऐलान के पहले से आप के नेता गुजरात का दौरा करते रहे हैं। राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल कहते रहे हैं कि बदलाव की बयार जो बह रही है वो हमारे पक्ष में है। यही नहीं एक मीडिया कान्क्लेव में यह दावा भी कर दिया कि कांग्रेस का अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन करने जा रही है। कांग्रेस की झोली में पांच से कम सीटें आएंगी।

arvind kejriwal gujarat election

अरविंद केजरीवाल , आप के राष्ट्रीय संयोजक

बीजेपी के बारे में अनुमान लगाने से इनकार

End of Feed