केजरीवाल की जमानत पर रोक से भड़की आप, पत्नी बोलीं- 'अरविंद के साथ आतंकियों जैसा बर्ताव'

Arvind Kejriwal News: दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा अरविंद केजरीवाल की जमानत पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। इसके बाद पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि जमानत का आदेश अपलोड होने से पहले ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) उच्च न्यायालय पहुंच गया, वे ऐसा व्यवहार कर रहे हैं जैसे वह (अरविंद केजरीवाल) कोई आंतकवादी हों।

Arvind Kejriwal News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत पर अस्थाई तौर पर रोक के बाद आम आदमी पार्टी भड़क उठी है। आप ने इसको लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है और इसे तानाशाही करार दिया है। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा है कि यह देश में पहली बार हो रहा है। अभी निचली अदालत के आदेश की कॉपी नहीं आई है और ईडी आदेश को चुनौती देने दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गई है।

Arvind Kejriwal

बता दें, अरविंद केजरीवाल को एक दिन पहले निचली अदालत से जमानत मिल गई थी। आज ईडी ने हाईकोर्ट का रुख करते हुए जमानत का विरोध किया और मामले की तुरंत सुनवाई की मांग की। इसके बाद दिल्ली उच्च न्यायालय ने ईडी की याचिका पर सुनवाई पूरी होने तक निचली अदालत के आदेश पर रोक लगा दी है।

End of Feed