आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल ने नियमित जमानत के लिए किया अदालत का रुख, मांगी जमानत

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में जमानत के लिए दिल्ली की एक अदालत में याचिका दायर की है।

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कथित आबकारी घोटाले से जुड़े धन शोधन के मामले में नियमित जमानत के लिए बृहस्पतिवार को अदालत का रुख किया। विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा आज ही, बाद में मामले की सुनवाई कर सकती हैं। उच्चतम न्यायालय ने केजरीवाल को एक जून तक अंतरिम जमानत प्रदान की है।

Arvind Kejriwal

नियमित जमानत के लिए CM केजरीवाल ने फिर किया अदालत का रुख

सीएम केजरीवाल की याचिका पर आज ही हो सकती है सुनवाई

केजरीवाल ने दो अलग-अलग याचिकाएं दायर की हैं। एक याचिका में दिल्ली आबकारी नीति घोटाले के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा शुरू किए गए मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नियमित जमानत मांगी गई है। जबकि दूसरी याचिका में चिकित्सा आधार पर सात दिनों के लिए अंतरिम जमानत मांगी गई है। दोनों जमानत याचिकाओं पर आज दोपहर 2 बजे राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हो सकती है। इस मामले में केजरीवाल द्वारा जमानत मांगने का यह पहला मामला होगा। उन्होंने पहले अपनी गिरफ्तारी और रिमांड को रद्द करने की मांग की थी और यह मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है।

End of Feed