केजरीवाल की मुश्किलें: इधर सुप्रीम कोर्ट में जमानत पर अहम सुनवाई, उधर सीएम को लेकर निचली अदालत पहुंची सीबीआई

आज सुप्रीम कोर्ट में अरविंद केजरीवाल की जमानत अर्जी पर सुनवाई है। लेकिन इस अहम सुनवाई से पहले ही सीबीआई ने उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया।

Arvind Kejriwal: दिल्ली आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल की मुश्किलों का अंत होता नहीं दिख रहा है। एक तरफ उन्हें निचली अदालत ने जमानत दी तो दिल्ली हाई कोर्ट ने इस पर रोक लगा दी। अब आज दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई है, इस बीच सीबीआई एक्शन में आ गई है और केजरीवाल को लेकर राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंची है। सीबीआई की मंशा केजरीवाल को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की है।

तिहाड़ जेल में सीबीआई ने की पूछताछ

दिल्ली आबकारी नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सीबीआई ने मंगलवार 25 जून को तिहाड़ जेल में की। सीबीआई ने तिहाड़ जेल में अरविंद केजरीवाल से पूछताछ करते हुए मामले से संबंधित उनका बयान दर्ज किया। वहीं, 26 जून को ही सुप्रीम कोर्ट में उनकी जमानत को लेकर भी सुनवाई भी होनी है। ऐसे में सीबीआई का पूछताछ और पेशी का ये कदम अहम माना जा रहा है।

End of Feed