केरल में अगले 48 घंटे में मानसून के पहुंचने की संभावना, बिपरजॉय तबाही मचाने को तैयार, इन राज्यों में अलर्ट

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jun 8, 2023, 11:39 AM IST

मौसम विज्ञानियों ने केरल में मध्यम मॉनसून की शुरुआत और इसके प्रभाव में दक्षिणी प्रायद्वीप से आगे इसके धीमे होने का पूर्वानुमान जताया है।

Monsoon in Kerala: मानसून के अगले 48 घंटों में केरल तट पर पहुंचने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट में ये जानकारी दी गई है। हालांकि लक्षद्वीप में मिनिकॉय तट पर मानसून फिलहाल कमजोर है, लेकिन मौसम विभाग ने बताया कि अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। मौसम विज्ञानियों ने केरल में मध्यम मॉनसून की शुरुआत और इसके प्रभाव में दक्षिणी प्रायद्वीप से आगे इसके धीमे होने का पूर्वानुमान जताया है। वहीं, चक्रवात बिपारजॉय तेजी से मजबूत चक्रवाती तूफान में तब्दील हो रहा है।

Monsoon IMD Update

मानसून पर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का ताजा अपडेट

इन जिलों में येलो अलर्ट घोषित

तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा और अलप्पुझा जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। इस वर्ष अरब सागर में बनने वाला पहला तूफान चक्रवात बिपारजॉय है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक अपडेट में कहा कि पूर्व-मध्य और आस-पास के दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय पिछले छह घंटों के दौरान 2 किमी प्रति घंटे की गति के साथ लगभग उत्तर की ओर चला गया और एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है।

End of Feed