पहले बबिता से खदीजा बनी, फिर आतंकी अबू उबैदा से शादी की ख्वाहिश, पाकिस्तान जाने का था प्लान, अपने किए का कोई पछतावा नहीं

अधिकारियों ने पीटीआई को बताया कि जांच के दौरान, जयपुर के सीतापुरा इलाके में अपने माता-पिता के घर में रहने वाली बबीता के पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन के सदस्यों और समर्थकों से संबंध पाए गए। बबीता ने बताया कि 2025 में पहलगाम हमले के बाद उसने सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी आतंकवादियों की तलाश शुरू की और धीरे-धीरे चरमपंथी संगठनों से जुड़े कई लोगों से संपर्क स्थापित किया।

अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि पिछले सप्ताह जयपुर गिरफ्तार की गई 38 वर्षीय महिला कथित तौर पर नेपाल के रास्ते पाकिस्तान जाने की तैयारी कर रही थी ताकि वह एक संदिग्ध आतंकवादी कमांडर से शादी कर सके। ये कमांडर प्रतिबंधित जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर का करीबी सहयोगी माना जाता है। अधिकारियों ने बताया कि महिला को भावनात्मक रूप से बहकाया गया और एक मुस्लिम उपदेशक ने ऑनलाइन ही उसका इस्लाम में धर्म परिवर्तन कर दिया।

Babita dhakad  aka Khadija

गिरफ्त में बबिता उर्फ खदीजा

बबीता धाकड़ उर्फ खदीजा के फोन में मिले कई आतंकियों के नंबर

End of Feed