'वन नेशन वन इलेक्शन' पर आगे बढ़ेगी सरकार, सोमवार को लोकसभा में संशोधन विधेयक पेश करेंगे कानून मंत्री

One nation one election : लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने पर विपक्ष के विरोध के बावजूद सरकार इस दिशा में आगे बढ़ने का मन बना चुकी है। इसके लिए केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल सोमवार को लोकसभा में दो संशोधन विधेयक पेश करेंगे।

One nation one election : लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने पर विपक्ष के विरोध के बावजूद सरकार इस दिशा में आगे बढ़ने का मन बना चुकी है। इसके लिए केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल सोमवार को लोकसभा में दो संशोधन विधेयक पेश करेंगे। पहला संशोधन विधेयक लोकसभा और राज्य विधानसभाओं का चुनाव एक साथ कराने और दूसरा विधेयक दिल्ली, जम्मू कश्मीर और पुडुचेरी विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने से जुड़ा होगा।

Arjun ram

वन नेशन वन इलेक्शन पर संशोधन विधेयक पेश करेगी सरकार।

देश के संस्थापकों की सोच थी एक साथ चुनाव-पूर्व राष्ट्रपति

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को कहा कि लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने की अवधारणा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नहीं बल्कि देश के संस्थापकों की सोच थी। उन्होंने कहा कि तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी एक साथ चुनाव कराने के विचार के समर्थक थे और उनका मानना था कि इस योजना को या तो आम सहमति से या पूर्ण बहुमत वाली सरकार द्वारा क्रियान्वित किया जा सकता है। कोविंद की अध्यक्षता वाली ‘एक देश, एक चुनाव’ संबंधी उच्चस्तरीय समिति ने लोकसभा, विधानसभा और स्थानीय निकाय चुनाव एक साथ चरणबद्ध तरीके से कराने की सिफारिश की है।

End of Feed