गुजरात में पकड़े गए AQIS मॉड्यूल में बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी आर्मी और ISI की बड़ी साजिश, दिल्ली का मो. फैज कर रहा था लीड

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान में कई बार पाक आर्मी और ISI अधिकारियों से संपर्क किया था। पाकिस्तान के दो सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए लगातार ऑपरेशन सिंदूर के दौरान गोपनीय जानकारियां दे रहे थे।

AQIS Module Caught In Gujarat: गुजरात ATS सूत्रों के मुताबिक गुजरात में पकड़े गए AQIS मॉड्यूल मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी आर्मी और ISI के इशारे पर ये मॉड्यूल एक्टिव था। ऑपरेशन सिंदूर के खिलाफ भारत में विशेष समुदाय को सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान के पक्ष में खड़ा होने के लिए रेडिकलाइज्ड कर रहा था। ऑपरेशन सिंदूर के खिलाफ पाकिस्तानी आर्मी के ऑपरेशन के पक्ष में सोशल मीडिया पर माहौल बना रहे थे।

AQIS Gujarat

गुजरात में पकड़े गए AQIS मॉड्यूल में बड़ा खुलासा (ANI)

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान की साजिश

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान में कई बार पाक आर्मी और ISI अधिकारियों से संपर्क किया था। पाकिस्तान के दो सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए लगातार ऑपरेशन सिंदूर के दौरान गोपनीय जानकारियां दे रहे थे। इन्ही सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए चैटिंग कर इन्हें निर्देश मिल रहे थे। ओसामा बिन लादेन और मौलाना असीम उमर @ सना उल हक के जेहादी वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर नौजवानों का ब्रेनवॉश करते थे।

End of Feed