पीएम मोदी से मिले Apple के सीईओ Tim Cook, बोले- आपके विजन से भारत के भविष्य पर पॉजिटिव प्रभाव पड़ेगा

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 19, 2023, 08:01 PM IST

एप्पल (Apple) सीईओ टिम कुक (Tim Cook) ने दिल्ली में एप्पल के स्टोर का उद्घाटन करने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से मुलाकात की। ट्वीट कर बताया कि आपके विजन से भारत के भविष्य पर टैक्नोलॉजी का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

नई दिल्ली: एप्पल (Apple) सीईओ टिम कुक (Tim Cook) ने आज (19 अप्रैल) दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से मुलाकात की। टेक दिग्गज गुरुवार को भारत की राजधानी में एप्पल के पहले आधिकारिक स्टोर का उद्घाटन करेंगे।

PM Modi Tim Cook meeting, Apple CEO PM Modi meeting, Apple store in India

एप्पल सीईओ ने पीएम मोदी से की मुलाकात

पीएम मदी से मुलाकात के बाद मिस्टर कुक ने ट्वीट किया कि गर्मजोशी से स्वागत के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद। हम भारत के भविष्य पर टैक्नोलॉजी के सकारात्मक प्रभाव के आपके विजन को शेयर करते हैं - शिक्षा और डेवलपर्स से लेकर मन्युफैक्चरिंग और पर्यावरण तक, हम देश भर में बढ़ने और निवेश करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

End of Feed