'INDIA' ब्लाक के साथ इन 5 राज्यों में चुनाव लड़ना चाहती है AAP, दिल्ली में कांग्रेस को दे सकती है 3 सीटें

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 10, 2024, 07:28 AM IST

AAP के दिल्ली समन्वयक गोपाल राय ने मंगलवार को कहा कि दोनों पार्टियों के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत हुई है। हम दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गोवा और गुजरात में लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। इस बारे में अब तक सकारात्मक बातचीत हुई है।

Gopal Rai: लोकसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारी में जुट गए हैं। कहीं चुनावी कैम्पेन पर रणनीति बनाई जा रही है तो कहीं सीट शेयरिंग पर बात चल रही है। 'INDIA' ब्लाक भी सीट बंटवारे को लेकर बैठकें कर रहा है। इस गठबंधन में शामिल आम आदमी पार्टी (AAP) ने कहा है कि वह पांच राज्यों में लोकसभा चुनाव लड़ने के अपने रुख पर कायम है और दिल्ली में सीट बंटवारे पर कांग्रेस के साथ हुई उसकी चर्चा सकारात्मक रही है।

gopal rai

दिल्ली की तीन सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ना चाहती है कांग्रेस।

AAP के दिल्ली समन्वयक गोपाल राय ने मंगलवार को कहा कि दोनों पार्टियों के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत हुई है। हम दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गोवा और गुजरात में लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। इस बारे में अब तक सकारात्मक बातचीत हुई है।यह पूछे जाने पर इन राज्यों में आप कितने सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है, राय ने कहा कि इस बारे में अभी कोई बातचीत नहीं हुई है।

End of Feed