एपेक्सा ग्रुप घोटाला: ईडी की बड़ी कार्रवाई, करीब 16 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

एपेक्सा ग्रुप निवेश घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 16 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। ईडी ने यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग कानून के तहत की, जिसमें जमीनें और बैंक खाता शामिल हैं। जांच में सामने आया कि ग्रुप ने ऊंचे मुनाफे का लालच देकर सैकड़ों करोड़ जुटाए, जिससे हजारों निवेशकों को नुकसान हुआ।

एपेक्सा ग्रुप के निवेश घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 15.97 करोड़ रुपये की संपत्ति को अस्थायी रूप से अटैच कर लिया है। यह कार्रवाई 22 जनवरी 2026 को मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (PMLA) के तहत की गई।

ed

एपेक्सा ग्रुप के निवेश घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की।(फोटो सोर्स: ANI)

ईडी की जयपुर जोनल टीम ने इस मामले में 37 अचल संपत्तियों और एक बैंक खाते को जब्त किया है। अटैच की गई संपत्तियों में खेती और रिहायशी जमीनें शामिल हैं, जो राजस्थान के बूंदी, बारां और कोटा जिलों में स्थित हैं। ये संपत्तियां मुरली मनोहर नामदेव, दुर्गा शंकर मेरोथा, अनिल कुमार, गिरिराज नायक, शोभा रानी समेत अन्य आरोपियों के नाम पर दर्ज पाई गई हैं। इसके अलावा एपेक्सा ग्रुप के एक बैंक खाते में जमा 1.50 करोड़ रुपये भी जब्त किए गए हैं।

End of Feed