Atiq Ahmed को लेकर बड़ा खुलासा, पत्नी के अलावा अतीक की जिंदगी में थी एक और महिला!

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 29, 2023, 12:05 AM IST

शबाना और अतीक अहमद की नजदीकियों के बारे में अतीक गैंग के कई लोगों को जानकारी थी। यहीं से अतीक की पत्नी शाइस्ता को भी शबाना के बारे में पता चला। उमेश पाल शूटआउट के साथ अतीक और अशरफ मर्डर केस में भी शबाना की भूमिका बहुत संदिग्ध हो गई है।

अतीक अहमद की जिंदगी में एक और महिला थी जिसका नाम शबाना बताया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि अतीक अहमद और शबाना के बीच काफी नजदीकी थी। जिसे शाइस्ता पसंद नहीं करती थी।

कोर्ट भी आई थी शबाना

कहा जा रहा है कि प्रयागराज में कोर्ट में पेशी के दौरान शबाना कोर्ट आई थी। इसकी एक तस्वीर भी सामने आई है, इस में शबाना ऊपर से नीचे देखने की कोशिश कर रही है। इसी तस्वीर के आधार पर पुलिस शबाना की तलाश कर रही है। सूत्रों का कहना है कि शबाना के पकड़े जाने पर अतीक अहमद और अशरफ की मौत का राज खुल सकता है।

End of Feed