अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का दिया नोटिस, 'अंधभक्त' टिप्पणी पर बढ़ा विवाद

अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। उन्होंने राहुल गांधी द्वारा सदन में "अंधभक्त" और "बेवकूफ" जैसे शब्दों के प्रयोग को असंसदीय और अपमानजनक बताया है।

संसद के मानसून सत्र के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग तीखी होती जा रही है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के खिलाफ विशेषाधिकार हनन (Breach of Privilege) का नोटिस दिया है। यह नोटिस राहुल गांधी द्वारा 29 जुलाई को लोकसभा में दिए गए एक वक्तव्य के विरोध में प्रस्तुत किया गया है।

End of Feed