कौन हैं अनुराग रस्तोगी? जिन्हें हरियाणा का नया मुख्य सचिव किया गया नियुक्त

Haryana Chief Secretary: हरियाणा सरकार ने वर्ष 1990 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग रस्तोगी को बुधवार को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया। एक सरकारी आदेश के अनुसार, वर्तमान में वित्त आयुक्त, राजस्व और अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त एवं योजना) रस्तोगी को मुख्य सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।

Haryana Chief Secretary: हरियाणा सरकार ने वर्ष 1990 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग रस्तोगी को बुधवार को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया। बुधवार देर शाम जारी एक सरकारी आदेश के अनुसार, वर्तमान में वित्त आयुक्त, राजस्व और अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त एवं योजना) रस्तोगी को मुख्य सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। इसमें कहा गया कि रस्तोगी अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त एवं योजना) का कार्यभार भी संभालेंगे।

Anurag Rastogi

हरियाणा के नए मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी

कौन हैं अनुराग रस्तोगी?

हरियाणा को तीन महीने से भी कम समय में नया मुख्य सचिव मिल गया है। 1989 बैच के हरियाणा कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी और निवर्तमान मुख्य सचिव विवेक जोशी को हाल में निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया है। जोशी को पिछले वर्ष हरियाणा के मुख्य सचिव के पद पर तैनात किया गया था।

End of Feed