लोकसभा में एंटी-पेपर लीक बिल पर चर्चा, जितेंद्र सिंह बोले-युवाओं के भविष्य से समझौता नहीं होने देंगे

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि देश में पेपर लीक पहले भी होते थे लेकिन कार्रवाई नहीं हुई लेकिन अब सरकार युवाओं के भविष्य से समझौता नहीं होने देगी। पेपर लीक केवल एक राज्य तक सीमित नहीं है। इस पेपर लीक पर रोक लगाने के लिए मोदी सरकार ऐतिहासिक बिल लेकर आई है।

Paper leak debate in Loksabha: सरकार के नए एंटी-पेपर लीक पर मंगलवार को चर्चा शुरू हुई। सरकार की तरफ से चर्चा की शुरुआत करते हुए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि देश में पेपर लीक पहले भी होते थे लेकिन कार्रवाई नहीं हुई लेकिन अब सरकार युवाओं के भविष्य से समझौता नहीं होने देगी। पेपर लीक केवल एक राज्य तक सीमित नहीं है। इस पेपर लीक पर रोक लगाने के लिए मोदी सरकार ऐतिहासिक बिल लेकर आई है। छात्रों के हित की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है।

Jitendra Singh

लोकसभा में एंटी-पेपर लीक बिल पर चर्चा में भाग लेते केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह।

देश में अपने तरह का यह पहला कानून-जितेंद्र सिंह

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 'यह विधेयक, जिसे कल प्रस्तुत किया गया था, दरअसल पहले से लागू 'लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024' में संशोधन है। यह कानून भी इसी सरकार द्वारा लाया गया था। इतना ही नहीं, यह स्वतंत्र भारत के इतिहास में अपनी तरह का पहला कानून था। पहले का यह कानून और आज प्रस्तुत किया गया संशोधन, दोनों ही इस बात की पुनर्पुष्टि हैं कि यह सरकार देश के विद्यार्थियों और युवाओं के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। साथ ही, यह प्रधानमंत्री मोदी के उस संकल्प को भी दोहराता है कि भारत माता के बच्चों के भविष्य से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होने दिया जाएगा। इसीलिए, इस विधेयक को भारतीय संसद के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होने वाला कानून कहा जा सकता है।'

End of Feed