पेपर लीक पर लोकसभा में लाया गया नया बिल, जितेंद्र सिंह ने विपक्ष के हंगामे के बीच पेश किया, पढ़ें- इस विधेयक में कितनी ताकत?

Jitendra Singh Lok Sabha Paper Leak Bill: लोकसभा में हंगामे के बीच केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने 'सार्वजनिक परीक्षा संशोधन विधेयक 2026' पेश किया। सदन में विपक्ष के हंगामे के बीच बिल पेश किया गया।

Public Examinations Amendment Bill 2026: देश में नीट (NEET-UG) परीक्षा धांधली और जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलनों के बाद केंद्र सरकार ने परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और कठोर बनाने की दिशा में बड़ा विधायी कदम उठाया है। सोमवार को संसद के मानसून सत्र के दौरान केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने 'सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' (Public Examinations Amendment Bill, 2026) को लोकसभा में पेश किया।

पेपर लीक पर लोकसभा में लाया गया नया बिल, जितेंद्र सिंह ने विपक्ष के हंगामे के बीच पेश किया, पढ़ें- इस विधेयक में कितनी ताकत?

पेपर लीक पर लोकसभा में लाया गया नया बिल, जितेंद्र सिंह ने विपक्ष के हंगामे के बीच पेश किया, पढ़ें- इस विधेयक में कितनी ताकत?

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा, 'एक बजे तक संशोधन दिए जा सकेंगे। यह महत्वपूर्ण संशोधन विधेयक है। जो सदन की मंशा है वही देश की मंशा है। मेरा आग्रह है कि आप सहयोग करें और चर्चा करें। बता दें कि सदन में विपक्ष का जोरदार हंगामा देखने को मिल रहा है और बिल पेश भी हंगामे के बीच हुआ, जिसके तुरंत बाद लोकसभा को स्थगित कर दिया गया।

End of Feed