विश्व योग दिवस, Vishaw Yoga Diwas 2025 Updates: विशाखापत्तनम के योग कार्यक्रम में PM मोदी, बोले- योग का दायरा काफी बढ़ा, यह शांति के लिए जरूरी
-MP के CM ने मोहन यादव ने योग को संतोष और अहिंसा का मार्ग बताया
-बंगाल में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोगों ने पार्कों एवं मैदानों में योगासन किए।
-उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि योग के शाश्वत ज्ञान ने लोगों को स्वास्थ्य और सद्भाव के साथ जोड़ने का काम किया है।
-दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना किनारे योग किया
-असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि 'योग व्यक्ति को आध्यात्मिक पहलुओं को जोड़ता है'
- योगी आदित्यनाथ ने कहा कि योग स्वस्थ शरीर के साथ हम सबको एक स्वस्थ मस्तिष्क भी उपलब्ध कराता है।
-पीएम मोदी ने लोगों के साथ कई तरह के योगासन किए
-पीएम ने कहा कि कई बीमारियों के इलाज में योग बहुत मददगार है
-योग कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम ने योग की जरूरत बताई
-पीएम मोदी के साथ योग करने के लिए लाखों की तादाद में लोग
-योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पीएम मोदी पहुंचे हैं
-उधमपुर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सेना के साथ योग कर रहे हैं
-दिल्ली में राजनयिकों के साथ विदेश मंत्री जयशंकर का योग
-विशाखापत्तनम में पीएम मोदी की अगुवाई में लोग करेंगे योग
-दुनिया भर में जोश, उत्साह एवं उमंग के साथ किया जा रहा योग
Vishaw Yoga Diwas 2025 LIVE Updates: MP CM ने योग को संतोष और अहिंसा का मार्ग बताया
मध्य प्रदेश में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सार्वजनिक पार्कों, हाउसिंग सोसाइटियों की छतों और विभिन्न सभागारों में हजारों लोगों ने योगाभ्यास किया। मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भोपाल और इंदौर में विभिन्न योग सत्रों में भाग लेने वाले राजनेताओं और आम लोगों का नेतृत्व किया। उन्होंने प्राचीन अभ्यास को विश्व स्तर पर लोकप्रिय बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना की।पश्चिम बंगाल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
पश्चिम बंगाल में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोगों ने पार्कों एवं मैदानों में योगासन किए। कोलकाता में रवींद्र सरोवर, इको पार्क और विक्टोरिया मेमोरियल के निकट मैदान सहित कई स्थानों पर सुबह योग के सत्र आयोजित किए गए। कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा के बावजूद बड़ी संख्या में योग प्रेमियों, वरिष्ठ नागरिकों, स्कूली छात्रों और कार्यालय जाने वालों ने योग सत्र में भाग लिया। सिलीगुड़ी और उत्तर बंगाल के अन्य हिस्सों में चाय बागानों, स्कूलों और महानंदा नदी के तटों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। दार्जिलिंग की पहाड़ियों के सुंदर दृश्यों के बीच भी लोगों ने योग का अभ्यास किया। ग्रामीण क्षेत्रों में, स्थानीय क्लबों और स्वयं सहायता समूहों ने सामुदायिक योग कार्यक्रम आयोजित किए। हालांकि राज्य सरकार ने कोई विशेष कार्यक्रम आयोजित नहीं किया, लेकिन विभिन्न विभागों ने नगर निकायों और शिक्षण संस्थानों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर कार्यक्रमों को सहयोग प्रदान किया।Vishaw Yoga Diwas 2025 LIVE Updates: : दिल्ली की मुख्यमंत्री ने यमुना किनारे किया योग
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार में यमुना नदी के किनारे योगाभ्यास किया। इस अवसर पर उनके साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मनोज तिवारी और उनके मंत्रिमंडल सहयोगी कपिल मिश्रा भी मौजूद थे। कार्यक्रम स्थल के चुनाव के संबंध में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने जनता को यह दिखाने के लिए इस स्थान का चयन किया कि यमुना नदी की सफाई का कार्य जारी है।विश्व योग दिवस, Vishaw Yoga Diwas 2025 LIVE Updates: 'योग व्यक्ति को आध्यात्मिक पहलुओं को जोड़ता है'
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को कहा कि दुनिया ने एक बार फिर योग की शक्ति को पहचाना है, जो व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक पक्षों को जोड़ता है। शर्मा ने कहा कि आज योग वैश्विक जीवनशैली का एक अनिवार्य हिस्सा बन चुका है। उन्होंने यह बात बक्सा ज़िले के सालबाड़ी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही।विश्व योग दिवस, Vishaw Yoga Diwas 2025 LIVE Updates:'योग स्वस्थ मस्तिष्क भी उपलब्ध कराता है'
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि योग स्वस्थ शरीर के साथ हम सबको एक स्वस्थ मस्तिष्क भी उपलब्ध कराता है। लखनऊ में शनिवार को राजभवन समेत प्रदेश भर में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागी शामिल हुए, जहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल राजभवन में प्रतिभागियों के साथ इस आयोजन में शामिल हुई, वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में सहभागिता की। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’’ पर विशेष योगाभ्यास सत्र प्रदेश भर में निर्धारित स्थानों पर सुबह छह बजे से ही शुरू हो गया।
विश्व योग दिवस, Vishaw Yoga Diwas 2025 LIVE Updates: लोगों के साथ PM मोदी का योग
विश्व योग दिवस, Vishaw Yoga Diwas 2025 LIVE Updates: लोगों के साथ योग करते PM मोदी
विश्व योग दिवस, Vishaw Yoga Diwas 2025 LIVE Updates: पीएम बोले-बीमारियों के उपचार में मददगार है योग
विश्व योग दिवस, Vishaw Yoga Diwas 2025 LIVE Updates: पीएम बोले-बीमारियों के उपचार में मददगार है योग
विश्व में योग के प्रसार के लिए भारत योग के विज्ञान को आधुनिक शोध सशक्त कर रहा है। दुनिया के बड़े-बड़े मेडिकल संस्थान योग पर शोध में जुटे हैं। योग की वैज्ञानिकता को आधुनिक शिक्षा पद्धति में स्थान मिले, यह हमारा प्रयास है। हम देश के मेडिकल एवं शोध संस्थाओं में साक्ष्य आधारित थेरेपो को भी प्रोत्साहित कर रहे हैं। दिल्ली के एम्स ने बहुत अच्छा काम करके दिखाया है। एम्स की रिसर्च में सामने आया है कि कॉर्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी के उपचार और महिलाओं के स्वास्थ्य एवं मानसिक सुधार में योग की अहम भूमिका है। राष्ट्रीय आयुष मिशन के जरिए भी योग को आगे बढ़ाया जा रहा है। योगा पोर्टल के जरिए 10 हजार से अधिक योग इवेंट्स का पंजीयन हुआ है। योग का दायरा बहुत ज्यादा बढ़ रहा है।विश्व में योग के प्रसार के लिए भारत योग के विज्ञान को आधुनिक शोध सशक्त कर रहा है। दुनिया के बड़े-बड़े मेडिकल संस्थान योग पर शोध में जुटे हैं। योग की वैज्ञानिकता को आधुनिक शिक्षा पद्धति में स्थान मिले, यह हमारा प्रयास है। हम देश के मेडिकल एवं शोध संस्थाओं में साक्ष्य आधारित थेरेपो को भी प्रोत्साहित कर रहे हैं। दिल्ली के एम्स ने बहुत अच्छा काम करके दिखाया है। एम्स की रिसर्च में सामने आया है कि कॉर्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी के उपचार और महिलाओं के स्वास्थ्य एवं मानसिक सुधार में योग की अहम भूमिका है। राष्ट्रीय आयुष मिशन के जरिए भी योग को आगे बढ़ाया जा रहा है। योगा पोर्टल के जरिए 10 हजार से अधिक योग इवेंट्स का पंजीयन हुआ है। योग का दायरा बहुत ज्यादा बढ़ रहा है।विश्व योग दिवस, Vishaw Yoga Diwas 2025 LIVE Updates: योग सभी के लिए है और सबका है-पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि मुझे गर्व होता है कि जब मैं देखता हूं कि हमारे दिव्यांग साथी ब्रेल में योगशास्त्र पढ़ते हैं। वैज्ञानिक अंतरिक्ष में योग करते हैं, गांव-गांव में युवा साथी योग करते हैं। नौसेना के सभी जहाजों में योग का कार्यक्रम चल रहा है। चाहे सिडनी ओपेरा हाउस की सीढ़ियां हो या एवरेस्ट की चोटी। या फिर समंदर का विस्तार हो, हर जगह से एक ही संदेश आता है, योग सभी का है और सभी के लिए है।विश्व योग दिवस, Vishaw Yoga Diwas 2025 LIVE Updates: PM बोले-पूरी दुनिया किसी न किसी तनाव से गुजर रही
पीएम ने आगे कहा कि दुर्भाग्य से आज पूरी दुनिया में किसी न किसी तनाव से गुजर रही है। कितने ही क्षेत्रों में अशांति एवं अस्थिरता बढ़ रही है। ऐसे में योग से हमें शांति की दिशा मिलती है। योग एक ठहराव बिंदु है और मानवता को इसकी जरूरत है। योग श्वास लेने, संतुलित होने और संपूर्णता को प्राप्त करने के लिए जरूरी है।विश्व योग दिवस, Vishaw Yoga Diwas 2025 LIVE Updates:पीएम बोले-आज कई चीजों की याद दिलाता है यह दिवस
विश्व योग दिवस, Vishaw Yoga Diwas 2025 LIVE Updates:पीएम बोले-आज कई चीजों की याद दिलाता है यह दिवस
लोगों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि पिछले एक दशक में योग दिवस की इस यात्रा को जब वह देखते हैं तो यह उन्हें कई चीजों की याद दिलाता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत ने जब 21 जून को योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा तो इसका आयोजन करने लिए बहुत कम समय बचा था फिर भी दुनिया के 175 देश हमारे साथ खड़े हो गए। आज की दुनिया में इस तरह की एकता और समर्थन सामान्य बात नहीं है। लोगों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि पिछले एक दशक में योग दिवस की इस यात्रा को जब वह देखते हैं तो यह उन्हें कई चीजों की याद दिलाता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत ने जब 21 जून को योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा तो इसका आयोजन करने लिए बहुत कम समय बचा था फिर भी दुनिया के 175 देश हमारे साथ खड़े हो गए। आज की दुनिया में इस तरह की एकता और समर्थन सामान्य बात नहीं है।विश्व योग दिवस, Vishaw Yoga Diwas 2025 LIVE Updates: योग कार्यक्रम में पहुंचे पीएम मोदी
विशाखापत्तनम के समुद्र तट पर योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंच गए हैं। उनके साथ आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू भी हैं। दुनिया इस साल 11वां योग दिवस मना रही है। पीएम मोदी के साथ योग करने के लिए भारी संख्या में लोग जुटे हैं।विश्व योग दिवस, Vishaw Yoga Diwas 2025 LIVE Updates: गोरखपुर में CM योगी ने किए योग के आसन
विश्व योग दिवस, Vishaw Yoga Diwas 2025 LIVE Updates: उधमपुर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का योग
उधमपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ शिरकत कर रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया ने हमारे सुरक्षा बलों के शौर्य एवं पराक्रम देखा कि हमने कैसे केवल आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाया। अगर हम चाहते तो आतंकवादियों के अलावा बहुत सारी अन्य चीजों को भी बर्बाद कर सकते थे लेकिन हमने ऐसा नहीं किया। यह हमारे धैर्य को दर्शाता है। योग से हमें बहुत ताकत मिलती है। इसलिए विपरीत हालातों में भी हम धैर्य नहीं खोते।विश्व योग दिवस, Vishaw Yoga Diwas 2025 LIVE Updates: राजनयिकों के साथ विदेश मंत्री का योग
विदेश मंत्री एस जयशंकर विदेशी मिशनों के राजनयिकों और कर्मचारियों के साथ योग करने के लिए पहुंचे हैं। इस साल योग दिवस का थीम 'योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ' रखा गया है। दुनिया भर में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है।विश्व योग दिवस, Vishaw Yoga Diwas 2025 LIVE Updates: पीएम के साथ योग करने का उत्साह
विश्व योग दिवस, Vishaw Yoga Diwas 2025 LIVE Updates: पीएम के साथ योग करने के लिए भारी संख्या में लोग जुटे
विशाखापत्तन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ योग करने के लिए लोग भारी संख्या में समुद्र तट पर जुटने लगे हैं। इस मौके पर वहां पीएम मोदी के साथ आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भी रहेंगे। पीएम के साथ योग करने को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। योग के लिए लोगों ने अपना स्थान ग्रहण कर लिया है।विश्व योग दिवस, Vishaw Yoga Diwas 2025 LIVE Updates: 91 देशों में योग दिवस कार्यक्रम आयोजित करेगा आईसीसीआर
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत शनिवार को विश्वभर के 1,300 शहरों में योग कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। इन कार्यक्रमों से देश की प्राचीन परंपरा और सौम्य ताकत को प्रदर्शित किया जाएगा। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) द्वारा शुक्रवार को जारी एक बयान के अनुसार, पाकिस्तान स्थित भारतीय उच्चायोग भी इस अवसर पर इस्लामाबाद में योग कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।विश्व योग दिवस, Vishaw Yoga Diwas 2025 LIVE Updates: भारत की पहल पर दुनिया ने मनाया योग दिवस
पिछले कुछ ही बरस में 21 जून की तारीख ने इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान हासिल कर लिया है। यह तारीख 2015 में पहले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में इतिहास में दर्ज हुई, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया और देखते ही देखते दुनिया के कई देश इस मुहिम में शामिल हो गए। भारत सहित दुनिया भर में 21 जून को योग दिवस मनाया जाता है और सभी इसमें बढ़-चढ़कर शिरकत करते हैं। यह वर्ष के 365 दिन में सबसे लंबा दिन होता है और योग के निरंतर अभ्यास से व्यक्ति को लंबा जीवन मिलता है, इसलिए इस दिन को योग दिवस के रूप में मनाने का निर्णय किया गया।विश्व योग दिवस, Vishaw Yoga Diwas 2025 LIVE Updates: जम्मू कश्मीर में योग दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे रक्षा मंत्री
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि वह 21 जून को जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भाग लेंगे और उधमपुर छावनी में सशस्त्र बलों के जवानों से बातचीत भी करेंगे। सिंह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘(मैं) नयी दिल्ली से जम्मू कश्मीर के उधमपुर के लिए रवाना हो रहा हूं। वहां कल सुबह (मैं) अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भाग लूंगा। साथ ही, (मैं) उधमपुर छावनी में सशस्त्र बलों के जवानों से बातचीत करने के लिए भी उत्सुक हूं।’ रक्षा मंत्री जम्मू क्षेत्र के दो दिनों की यात्रा पर होंगे।विश्व योग दिवस, Vishaw Yoga Diwas 2025 LIVE Updates: नायडू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत किया
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने विशाखापत्तनम के आरके बीच (समुद्र तट) पर 21 जून को 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह के लिए शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत किया। नायडू ने कहा कि योग दिवस पर आंध्र प्रदेश में एक लाख से अधिक स्थानों पर दो करोड़ से अधिक लोग भाग लेंगे, जिससे यह आयोजन स्वास्थ्य और एकता के लिए एक ऐतिहासिक आंदोलन बन जाएगा।विश्व योग दिवस, Vishaw Yoga Diwas 2025 LIVE Updates: विश्व धरोहर स्थल पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा
दक्षिण अफ्रीका में शनिवार को हजारों योग प्रेमी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ (आईडीवाई) के अवसर पर यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल ‘क्रैडल ऑफ ह्यूमनकाइंड’ में एकत्र होंगे। इस आयोजन में योग विशेषज्ञ भी भाग लेंगे। जोहानिसबर्ग में भारत के महावाणिज्य दूत महेश कुमार ने कहा, “यह स्थल सांस्कृतिक और मानव इतिहास की दृष्टि से अत्यंत मूल्यवान है। यहां योग दिवस मनाना प्राचीन भारतीय दर्शन और मानवता एवं प्रकृति के साथ सामंजस्य की भावना को दर्शाता है।" कुमार ने पिछले वर्ष वांडरर्स स्टेडियम में योग दिवस का नेतृत्व किया था, जहां 8,000 से अधिक लोग शामिल हुए थे।जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन को लेकर अलर्ट, दिल्ली पुलिस सतर्क, 4 हजार जवान तैनात; बॉर्डर पर बढ़ी निगरानी
NLSIU का दीक्षांत समारोह 17 अक्टूबर को, CJI सूर्यकांत होंगे शामिल; सितंबर में विवाद के बाद रद्द हुआ था कार्यक्रम
'वोट चोरी' पर आज भी सियासी संग्राम, राहुल-प्रियंका की हिरासत के विरोध में Black Day का ऐलान; दिल्ली में ही रहेंगे कांग्रेसी सांसद
'पुलिसवालों ने भीड़ से निकाला, नहीं तो...',अंकित कसाना ने सुनाई आपबीती, प्रियंका गांधी के महिला पुलिसकर्मी से भिड़ने का VIDEO वायरल
‘धर्म परिवर्तन कराने वाली संस्थाओं को FCRA रजिस्ट्रेशन नहीं’, मद्रास हाईकोर्ट ने केंद्र का फैसला रखा बरकरार
© 2026 Times Horizon Private Limited
