Anta By Election Result 2025 LIVE: (अंता उपचुनाव राजस्थान): आज सभी की नजर बिहार विधानसभा चुनाव पर है। हालांकि, इस बीच कई राज्यों में उपचुनाव भी हुए हैं, जिनके रिजल्ट आज ही आएंगे। इनमें एक है राजस्थान की बहुचर्चित विधानसभा सीट अंता है। आपको बता दें कि इस विधानसभा क्षेत्र के लिए 11 नवंबर को मतदान हुआ है। जनता ने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 80 प्रतिशत मतदान किया था। अब आज इस विधानसभा के रिजल्ट पर सभी की नजर बनी हुई है। अंता (बारां) विधानसभा सीट पर कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन को 15,594 वोटों के अंतर से पराजित किया। निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा तीसरे स्थान पर रहे।
आंता चुनाव (ECI)
यहां पर है त्रिकोणीय मुकाबला
आपको बता दें कि अंता सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है। यहां बीजेपी प्रत्याशी मोरपाल सुमन, कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया और निर्दलीय नरेश मीणा के बीच कांटे की टक्कर है। सुबह 8 बजे अंता विधानसभा सीट पर 20 राउंड में ईवीएम मशीनों के जरिए काउंटिंग शुरू हुई और अंत में कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया ने जीत दर्ज कर ली।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना जारी
अंता विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच की जा रही है। अभी कौन जितेगा या हारेगा, यह कहना मुश्किल है। अभी वोटों की गिनती शुरू हो रही है। जो भी आंकड़े आ रहे हैं, वो शुरुआती रुझान है।
