देश में HMPV Virus का एक और मामला आया सामने, 10 महीने के बच्चे में पाया गया संक्रमण

HMPV Virus: असम में 10 महीने के बच्चे में एचएमपीवी संक्रमण पाया गया है। बच्चे का डिब्रूगढ़ के एएमसीएच में इलाज चल रहा है और अब उसकी हालत स्थिर है। एएमसीएच के अधीक्षक डॉ. भुइयां ने बताया कि बच्चे को चार दिन पहले सर्दी-जुकाम के लक्षणों के चलते सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

HMPV Virus: असम में 10 महीने के एक बच्चे में ‘ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस’ ( HMPV Virus) संक्रमण का पता चला है, जो इस मौसम में असम में ऐसा पहला मामला है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बच्चे का डिब्रूगढ़ स्थित असम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एएमसीएच) में इलाज हो रहा है और अब उसकी हालत स्थिर है।

HMPV Virus

10 महीने के बच्चे में पाया गया एचएमपीवी संक्रमण

बच्चे की हालत स्थिर

एएमसीएच के अधीक्षक डॉ. ध्रुबज्योति भुइयां ने बताया कि बच्चे को चार दिन पहले सर्दी संबंधी लक्षणों होने के कारण सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के अधीक्षक ने कहा कि लाहौल स्थित आईसीएमआर-आरएमआरसी से परीक्षण के नतीजे मिलने के बाद कल एचएमपीवी संक्रमण की पुष्टि हुई। भुइयां ने कहा कि इन्फ्लूएंजा और फ्लू से संबंधित मामलों में परीक्षण के लिए नमूने नियमित रूप से भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद को भेजे जाते हैं। उन्होंने कहा कि यह एक नियमित जांच थी, जिसके दौरान एचएमपीवी संक्रमण का पता चला। बच्चे की हालत अब स्थिर है। यह एक सामान्य वायरस है और चिंता की कोई बात नहीं है।

End of Feed