दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, लैंडिंग के बाद एयर इंडिया की पावर यूनिट में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित

Air India accident : दिल्ली एयर पोर्ट पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया। इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर लैंडिंग के कुछ ही समय बाद एयर इंडिया के एक विमान के ऑक्सीलियरी पावर यूनिट (APU) में आग लग गई। रिपोर्टों के मुताबिक हांगकांग से दिल्ली आ रही फ्लाइट संख्या AI 315 में लैंडिंग के तुरंत बाद और विमान के गेट पर पार्क होने के दौरान उसके APU में आग लग गई।

Air India accident : दिल्ली एयर पोर्ट पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया। इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर लैंडिंग के कुछ ही समय बाद एयर इंडिया के एक विमान के ऑक्सीलियरी पावर यूनिट (APU) में आग लग गई। एयर इंडिया के प्रवक्ता के मुताबिक हांगकांग से दिल्ली आ रही फ्लाइट संख्या AI 315 में लैंडिंग के तुरंत बाद और विमान के गेट पर पार्क होने के दौरान उसके APU में आग लग गई। यह घटना उस समय हुई जब यात्री विमान से उतरना शुरू कर चुके थे। सिस्टम डिजाइन के अनुसार APU को स्वचालित रूप से बंद कर दिया गया। विमान को कुछ नुकसान जरूर पहुंचा है, लेकिन सभी यात्री और चालक दल के सभी सदस्य विमान से सुरक्षित उतर गए। विमान को आगे की जांच के लिए ग्राउंड कर दिया गया है और नियामक प्राधिकरण को इसकी जानकारी दे दी गई है।

air india

दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद एयर इंडिया के विमान में आग पकड़ी। प्रतीकात्मक तस्वीर-PTI

जून में अहमदाबाद में हादसे का शिकार हुए AI का विमान

पिछले महीने, 12 जून को एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI-171 अहमदाबाद से उड़ान भरने के तुरंत बाद हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में विमान में सवार 242 यात्रियों में से 241 और जमीन पर मौजूद 19 लोगों की मौत हो गई। बोइंग 787-8 विमान दुर्घटना पर अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट में, विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने कहा कि उड़ान भरने के तुरंत बाद, विमान के दोनों इंजनों की ईंधन आपूर्ति एक सेकंड के अंतराल में बंद हो गई, इसकी वजह से ईंधन की आपूर्ति इंजन तक नहीं हुई और विमान नीचे आकर हादसे का शिकार हो गया।

End of Feed