Anna University Rape Case: के अन्नामलाई ने DMK सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, खुद को मारे कोड़े; रखा उपवास

तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई ने अन्ना यूनिवर्सिटी में कथित यौन उत्पीड़न मामले में न्याय की मांग को लेकर विरोध जताने के लिए खुद को कोड़े मारे। उन्होंने बताया कि उन्हें ऐसा इसलिए करना पड़ा, ताकि राज्य सरकार छात्राओं की सुरक्षा के बारे में सोचें।

Anna University Rape Case: तमिलनाडु के भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई ने शुक्रवार को डीएमके सरकार के खिलाफ विरोध जताने के लिए कोयंबटूर स्थित अपने आवास के बाहर खुद को कोड़े मारे। के अन्नामलाई ने डीएमके सरकार पर आरोप लगाया कि चेन्नई में अन्ना यूनिवर्सिटी के छात्राओं की सुरक्षा करने में राज्य सरकार विफल रही है। इससे पहले उन्होंने कहा था कि शुक्रवार सुबह 10 बजे वह खुद को छह कोड़े मारेंगे, ताकि छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न की घटना पर राज्य सरकार का ध्यान जा सके।

Annamalai protest

अन्नामलाई ने खुदो कोड़े मारे।

पीड़िता की जानकारी लीक करने का आरोप

के अन्नामलाई ने डीएमके सरकार और पुलिस पर पीड़िता की निजी जानकारी लीक करने का आरोप लगाया और इसे “शर्मनाक” कृत्य बताया है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह प्रशासन की अक्षमता को दिखाता है। बता दें कि उन्होंने गुरुवार को घोषणा की थी कि जब तक डीएमके सत्ता से बाहर नहीं हो जाती, तब तक वे जूते नहीं पहनेंगे।

End of Feed