VIDEO: 'किसी दुखद घटना का न करें इंतजार, बातचीत में कोई नुकसान नहीं', वांगचुक को लेकर अन्ना हजारे की सरकार से अपील

Sonam Wangchuk Health: सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस द्वारा अस्पताल ले जाने पर सरकार से तुरंत संवाद शुरू करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी दुखद घटना का इंतजार करना उचित नहीं है।

Sonam Wangchuk Health: शिक्षाविद और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने शनिवार को जंतर-मंतर से जबरन उठाकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया, जहां वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं। इस बीच, सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का बयान सामने आया है और उन्होंने सरकार से तुरंत बातचीत शुरू करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकार को किसी दुखद घटना का इंतजार नहीं करना चाहिए।

Sonam Wangchuk

शिक्षाविद और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सोनम वांगचुक को अस्पताल शिफ्ट होने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा, ''सरकार को किसी बुरे नतीजे का इंतज़ार नहीं करना चाहिए, और बातचीत करने में कोई नुकसान नहीं है।''

End of Feed