पाकिस्तान से 6 महीने बाद भारत वापस लौटी अंजू, वाघा बार्डर पर छोड़ने आया पति नसरुल्ला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 29, 2023, 04:44 PM IST

Anju returned to India: अंजू पहले से ही शादीशुदा है और वह राजस्थान के अलवर में अपने पति अरविंद के साथ रहती थी। जुलाई में वह वीजा लेकर पाकिस्तान चली गई थी, जिसके बाद उसने वहां नसरुल्ला से निकाह कर लिया और इस्लाम अपना लिया।

Anju returned to India: भारत की अंजू करीब 5 महीने पाकिस्तान में बिताकर वापस लौट आई है। जानकारी के मुताबिक, वाघा बार्डर के जरिए अंजू ने भारत की सीमा में प्रवेश किया। अंजू का पाकिस्तानी पति नसरुल्ला उसे वाघा बार्डर पर छोड़ने आया था। बता दें, इसी साल जुलाई में अंजू वीजा लेकर पाकिस्तान गई थी, शुरुआत में उसने बताया कि वह घूमने गई है, लेकिन बाद में उसने अपने पाकिस्तानी दोस्त नसरुल्ला से निकाह कर लिया और इस्लाम धर्म अपना लिया। अंजू ने अपना नाम बदलकर फातिमा भी रख लिया था।

Anju returned to India

भारत वापस लौट अंजू

बता दें, अंजू पहले से ही शादीशुदा है और वह राजस्थान के अलवर में अपने पति अरविंद के साथ रहती थी। अंजू और अरविंद के बच्चे भी हैं। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान से वह अपने बच्चों से मिलने वापस लौटी है। हालांकि, अरविंद ने साफ किया है कि वह अंजू को बच्चों से मिलने नहीं देगा। इसको लेकर उसने पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई है।

End of Feed