मनी लॉन्ड्रिंग केस में अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ीं, ED ने पूछताछ के लिए 14 नवंबर को बुलाया

Anil Ambani: रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। सूत्रों के मुताबिक धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूछताछ के लिए उन्हें 14 नवंबर को पेश होने के लिए कहा है।

Anil Ambani: रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। सूत्रों के मुताबिक धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूछताछ के लिए उन्हें 14 नवंबर को पेश होने के लिए कहा है। मनी लॉन्ड्रिंग का यह केस बैंक धोखाधड़ी से जुड़ा है। इससे पहले 66 वर्षीय कारोबारी से जांच एजेंसी बीते अगस्त में पूछताछ कर चुकी है।

anil ambani

ईडी के सामने पेश होंगे अनिल अंबानी। तस्वीर-PTI

7,500 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क

एजेंसी ने हाल ही में अंबानी समूह की कंपनियों के खिलाफ अपनी जांच के तहत 7,500 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। रिपोर्टों के मुताबिक ईडी का यह मामला रिलायंस कम्युनिकेशंस और उसकी सहयोगी कंपनियों द्वारा 2010 से 2012 के बीच लिए गए ऋणों पर केंद्रित है। एजेंसी के मुताबिक, कुल बकाया 40,185 करोड़ रुपये है और पांच बैंकों ने इन लोन खातों को 'फ्रॉड' घोषित किया है। ईडी का कहना है कि साल 2010 से 2012 के बीच आरकॉम और उसकी समूह कंपनियों ने बैंकों से हजारों करोड़ रुपये जुटाए, जिनमें से 19,694 करोड़ रुपये अब भी बकाया हैं। ये खाते NPA बन चुके हैं और पांच बैंकों ने इन्हें फ्रॉड घोषित किया है।

End of Feed