Andhra Pradesh: नायडू सरकार में मंत्रियों के विभागों का हो गया बंटवारा, जानें किसे क्या मिला

Ministry Portfolios Announced in AP: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और डिप्टी सीएम पवन कल्याण समेत सभी 25 मंत्रियों को उनके विभाग सौंप दिए गए हैं। शुक्रवार को मंत्रिमंडल के सदस्यों को उनकी जिम्मेदारी से अवगत करा दिया गया है। इस रिपोर्ट हम आपको बताते हैं कि किसे क्या मिला।

Andhra Pradesh Ministers Portfolio: आंध्र प्रदेश सरकार के मंत्रियों को उनकी-उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और डिप्टी सीएम पवन कल्याण समेत सभी 25 मंत्रियों को उनके विभाग सौंप दिए गए हैं। बीते बृहस्पतिवार को सचिवालय में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रथम ब्लॉक स्थित अपने कक्ष में सीएम नायडू ने अपना पदभार संभाला।

Andhra Pradesh Ministers Portfolio

आंध्र प्रदेश के किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग।

किस मंत्री को कौन सा विभाग मिला?

आंध्र प्रदेश के मंत्रियों के विभाग।

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने पदभार संभाला

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने पदभार संभाल लिया है। नायडू ने बुधवार को केसरपल्ले में मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की थी। मुख्यमंत्री ने सचिवालय पहुंचने से पहले तिरुपति और विजयवाड़ा दुर्गा मंदिर में दर्शन किये। सचिवालय जाते समय अमरावती के किसानों ने मुख्यमंत्री पर फूलों की वर्षा की और शहर से गुजरते समय 'जय बाबू' के नारे लगाए। राजधानी में नायडू के स्वागत में कई जगह बैनर और पोस्टर लगाए गए थे। अपनी पत्नी एन. भुवनेश्वरी के साथ सचिवालय पहुंचे मुख्यमंत्री का मुख्य सचिव नीरव कुमार प्रसाद और अन्य अधिकारियों ने भव्य स्वागत किया।

End of Feed