'मैं तुम्हारे बेटे को मार डालूंगा, उसके लिए माला तैयार रखो'; साईं कृष्णा की हिरासत में मौत मामले में मां का सनसनीखेज दावा

आंध्र प्रदेश में साईं कृष्णा के गायब होने की घटना पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में है। साईं कृष्णा की मां गडे विजय लक्ष्मी ने विजयवाड़ा के कृष्णा लंका थाने के निलंबित पुलिस निरीक्षक एसएसवीवी नागराजू पर अपने बेटे को यातनाएं देकर मार डालने और फिर परिजन को बताए बिना ही उसका अंतिम संस्कार करने का आरोप लगाया है।

'तुम क्यों आई हो? मैं तुम्हारे बेटे को मार डालूंगा। उसकी फोटो के लिए माला तैयार रखो।'आंध्र प्रदेश के बहुचर्चित साईं कृष्णा कथित हिरासत मौत मामले में नया और सनसनीखेज मोड़ सामने आया है। साईं कृष्णा की मां गडे विजय लक्ष्मी ने आरोप लगाया है कि निलंबित पुलिस निरीक्षक नागराजू ने उन्हें पहले ही बेटे की मौत की धमकी दी थी।

Crime

सांकेतिक फोटो-Istock)

गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश में साईं कृष्णा के गायब होने की घटना पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में है। साईं कृष्णा की मां गडे विजय लक्ष्मी ने विजयवाड़ा के कृष्णा लंका थाने के निलंबित पुलिस निरीक्षक एसएसवीवी नागराजू पर अपने बेटे को यातनाएं देकर मार डालने और फिर परिजन को बताए बिना ही उसका अंतिम संस्कार करने का आरोप लगाया है।

End of Feed