मिसिसॉगा के मेयर पद के चुनाव में बॉलीवुड गाने की एंट्री, 'क्या हुआ तेरा वादा' गाने से वोटरों को लुभा रहीं भारतीय मूल की दमरेला Video

इस बॉलीवुड-शैली की अपील में दामेरला ने वादा किया है कि अगर वह मेयर चुनी गईं तो प्रॉपर्टी टैक्स नहीं बढ़ाएंगी। वीडियो के अंत में 'ए सिटी दैट वर्क्स' (काम करने वाला शहर) लिखा आता है, जिसके बाद वह मतदाताओं से समर्थन की अपील करती हैं।

Dipika Damerla : कनाडा के मिसिसॉगा शहर के मेयर पद की दौड़ में शामिल आंध्र प्रदेश मूल की दीपिका दामेरला ने मतदाताओं को लुभाने के लिए बॉलीवुड संगीत का सहारा लिया है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में उन्होंने एक लोकप्रिय हिंदी गाने को राजनीतिक रंग देकर संपत्ति कर (प्रॉपर्टी टैक्स) को लेकर अपना चुनावी वादा किया है। दामेरला ने यह वीडियो अपने एक्स (X) हैंडल पर पोस्ट किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'उस तीखी मेयर बहस के बाद, यह थोड़ा 'पैलेट क्लेंजर' है।'

dipika damrela

कनाडा के मिसिसॉगा शहर के मेयर पद की दौड़ में शामिल हैं दीपिका दामरेला। तस्वीर-Instagram

वोट के लिए 'क्या हुआ तेरा वादा' गाने की धुन का इस्तेमाल

'दीपिका दामेरला फॉर मिसिसॉगा मेयर' शीर्षक वाले इस वीडियो में वह 'क्या हुआ तेरा वादा' गाने की धुन पर बदले हुए बोल गाती नजर आती हैं। मूल बोलों की जगह उन्होंने इस धुन का इस्तेमाल मतदाताओं से किए जाने वाले अपने वादे के लिए किया। इस बॉलीवुड-शैली की अपील में दामेरला ने वादा किया है कि अगर वह मेयर चुनी गईं तो प्रॉपर्टी टैक्स नहीं बढ़ाएंगी। वीडियो के अंत में 'ए सिटी दैट वर्क्स' (काम करने वाला शहर) लिखा आता है, जिसके बाद वह मतदाताओं से समर्थन की अपील करती हैं।

End of Feed