कश्मीर में शहादत पर देश में भारी आक्रोश, जम्मू में लोग बोले-ऐसी सजा दो कि 7 पुश्तें याद रखें

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 14, 2023, 11:09 AM IST

Anantnag Encounter : बुधवार को अनंतगान जिले के कोकेरनाग में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना के एक कर्नल, मेजर और डीएसपी शहीद हो गए। आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के छद्म समूह एवं प्रतिबंधित रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। मुठभेड़ के दौरान एक सैनिक लापता बताया जा रहा है।

Anantnag Encounter : जम्मू कश्मीर में तीन सैन्ककर्मियों की शहादत पर देश भर में भारी आक्रोश है। लोग पाकिस्तान एवं आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। जम्मू में गुरुवार को प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सरकार से आतंकियों से ऐसी सजा देने की मांग की कि उनकी सात पुश्तें याद रखें। कुछ लोगों ने कहा कि पाकिस्तान के साथ पाई-पाई का हिसाब करने और सर्जिकल स्ट्राइक दोबारा करने का वक्त आ गया है। लोगों ने पाकिस्तान का पुतला जलाकर अपना आक्रोश प्रकट किया।

कर्नल, मेजर, डीएसपी शहीद

बता दें कि बुधवार को अनंतगान जिले के कोकेरनाग में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना के एक कर्नल, मेजर और डीएसपी शहीद हो गए। आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के छद्म समूह एवं प्रतिबंधित रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। मुठभेड़ के दौरान एक सैनिक लापता बताया जा रहा है।

End of Feed