जेल से बाहर आएगा अमृतपाल सिंह, अमृतसर कोर्ट ने दी 1 दिन की पैरोल, दादी के अंतिम संस्कार में होगा शामिल

अमृतसर की एक अदालत ने शुक्रवार को डिब्रूगढ़ जेल में बंद सांसद एवं वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह को एक दिन की पैरोल दी है। अमृतपाल सिंह को यह पैरोल अपनी दादी चरण कौर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मिली है।

Amritpal Singh News: अमृतसर की एक अदालत ने शुक्रवार को डिब्रूगढ़ जेल में बंद सांसद एवं वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह को एक दिन की पैरोल दी है। अमृतपाल सिंह को यह पैरोल अपनी दादी चरण कौर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मिली है। अमृतपाल करीब साढ़े तीन साल से भी ज्यादा समय के बाद पंजाब आएगा।

Amritpal Singh

डिब्रूगढ़ जेल में बंद है अमृतपाल सिंह।

कोर्ट ने पैरोल अर्जी पर पंजाब सरकार से जवाब मांगा था

गुरुवार को एक स्थानीय अदालत ने जेल में बंद खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह की पैरोल याचिका पर पंजाब सरकार से 13 नवंबर तक जवाब मांगा। दरअसल, अमृतपाल सिंह ने अपनी दादी चरण कौर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पैरोल की मांग की है। उसकी दादी का हाल ही में निधन हो गया था। यह याचिका अमृतसर की जिला एवं सत्र अदालत में दाखिल की गई थी। इसमें सांसद को 14 से 17 नवंबर तक होने वाले अंतिम संस्कार संबंधी कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए पैरोल देने की मांग की गई थी। अमृतपाल सिंह के वकील एडवोकेट करमवीर सिंह ने कहा, 'हम अमृतपाल सिंह को पैरोल दिलाने के लिए सभी संभावित कानूनी उपाय अपनाएंगे।'

End of Feed