Amrit Udyan: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उद्यान उत्सव 2023 का किया उद्घाटन, आम लोगों के लिए इस दिन से खुलेगा अमृत उद्यान

  • Written by: रामानुज सिंह
  • Updated Jan 29, 2023, 07:04 PM IST

Amrit Udyan: मुगल गार्डन का नाम बदल कर अमृत उद्यान करने के बाद 29 जनवरी 2023 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन उद्यान उत्सव 2023 का उद्घाटन किया। आम लोगों के लिए अमृत उद्यान 31 जनवरी 2023 से 26 मार्च 2023 तक खुला रहेगा। स्पेशल कैटेगरी के लोगों के लिए 28 मार्च से 31 मार्च तक खुला रहेगा।

Amrit Udyan: मोदी सरकार ने मुगल गार्डन का नाम बदलकर अमृत उद्यान कर दिया है। इसके एक दिन बाद 29 जनवरी 2023 को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन उद्यान उत्सव 2023 उद्घाटन किया और इसकी शोभा बढ़ाई। अमृत उद्यान देखने के लिए आने वालों के लिए यह उद्यान 31 जनवरी 2023 से 26 मार्च 2023 तक खुला रहेगा। यह उद्यान सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खुला रहेगा। लेकिन प्रत्येक सोमवार को मुगल गार्डन यानी अमृत उद्यान बंद रहेगा। इस दिन उद्यान में मेंटनेन्स का काम होता है। आठ मार्च को होली है इस दिन भी अमृत उद्यान बंद रहेगा। सरकार ने पिछले साल दिल्ली के प्रतिष्ठित राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ कर दिया था। केंद्र का कहना है कि इन चीजों के नाम में बदलाव औपनिवेशिक मानसिकता के निशान को हटाने का प्रयास है।

President Draupadi Murmu graced Amrit Udyan

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन उद्यान उत्सव 2023 का उद्घाटन किया।

28 मार्च से 31 मार्च तक निम्नलिखित दिनों में अमृत उद्यान (Amrit Udyan) विशेष श्रेणियों के लोगों खुले रहेंगे

  • 28 मार्च को किसानों के लिए।
  • दिव्यांग व्यक्तियों के लिए 29 मार्च को।
  • 30 मार्च को रक्षा बलों, अर्धसैनिक बलों और पुलिस के कर्मियों के लिए।
  • 31 मार्च को आदिवासी महिला एसएचजी सहित महिलाओं के लिए।
लोग अपने स्लॉट पहले से ही ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। ऑनलाइन स्लॉट बुक नहीं कराने की स्थिति में भी आगंतुकों को उद्यानों में प्रवेश मिल सकता है। हालांकि, उन्हें सुविधा काउंटर के साथ-साथ राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 12 के पास कियोस्क पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। राष्ट्रपति भवन ने एक बयान में कहा कि भीड़ से बचने और समय बचाने के लिए पहले से स्लॉट ऑनलाइन बुक करने की सलाह दी जाती है। सभी आगंतुकों के लिए प्रवेश और निकास राष्ट्रपति संपदा के गेट नंबर 35 से होगा।

End of Feed