Delhi Services Bill: आज लोकसभा में पेश होगा दिल्ली सरकार के अधिकारों और सेवा से जुड़ा विधेयक, विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' करेगा विरोध

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 1, 2023, 12:00 AM IST

Delhi Services Bill: आधिकारिक बयान के अनुसार, यह विधेयक (GNCTD Amendment Bill) मंगलवार, 1 अगस्त को केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता अमित शाह द्वारा चल रहे मानसून सत्र के दौरान संसद के निचले सदन में पेश किया जाएगा।

Delhi Services Bill: केंद्र की मोदी सरकार दिल्ली से संबंधित 'राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक-2023' (GNCTD Amendment Bill) आज यानि कि मंगलवार को लोकसभा में पेश करेगी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इस बिल को लोकसभा में पेश कर सकते हैं। इस विधेयक को लेकर दिल्ली की केजरीवाल सरकार और केंद्र की मोदी सरकार आमने-सामने है। इस बिल का विपक्ष विरोध करने की तैयारी कर रहा है।

Delhi Services Ordinance Bill

लोकसभा में पेश होगा दिल्ली सरकार के अधिकारों और सेवा से जुड़ा विधेयक (फोटो- संसद टीवी)

End of Feed