'हम सब टीवी पर देखते रह गए, वंदे मातरम् को रोक दिया', सोनिया गांधी पर जमकर बरसे अमित शाह

Vande Mataram Row: ‘वंदे मातरम्’ को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच सियासी विवाद और तेज हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर राष्ट्रगीत का अपमान करने का आरोप लगाते हुए देश की जनता और इसके रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की अमर आत्मा से माफी मांगने को कहा। चित्तौड़गढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने दावा किया कि कांग्रेस ने वोट बैंक की राजनीति के चलते ‘वंदे मातरम्’ को भुला दिया।

Vande Mataram Row: कांग्रेस पर राष्ट्र गीत ’वंदेमातरम्’ का अपमान करने का आरोप लगाते हुये केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah Slams Congress) ने रविवार को मांग की कि विपक्षी दल इसके लिए देश की जनता एवं गीत के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की अमर आत्मा से माफी मांगे। शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने वोट बैंक की लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम् को भुला दिया।

amit shah (15)

Vande Mataram Row: वंदे मातरम् विवाद में अमित शाह का कांग्रेस पर वार।

अमित शाह चित्तौड़गढ़ में ’अटल गौरव स्मृति समारोह’ में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। शनिवार को दिल्ली के लालकिले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि इस समारोह में इस साल एक बड़ा बदलाव यह था कि आजादी के 80 साल के बाद लाल किले की प्राचीर पर और देश भर में जहां ध्वज वंदन हुआ वहां पर वंदेमातरम् का गायन 80 साल में पहली बार हुआ है।

End of Feed