लेह जाएंगे अमित शाह,बुद्ध पूर्णिमा पर भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में होंगे शामिल

भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी पहले थाईलैंड, मंगोलिया, वियतनाम, रूस, सिंगापुर, भूटान, श्रीलंका और म्यांमार जैसे देशों में लगाई जा चुकी है। अब भारत में पहली बार इस तरह का आयोजन हो रहा है।

गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर लेह जाएंगे। यहां वे बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की पहली अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में शामिल होगें। गृहमंत्री शाह ने अपनी यात्रा को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट भी किया। गौरतलब है कि यह आयोजन भारत में पहली बार हो रहा है।

​Amit Shah

Amit Shah

अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने दौरे की जानकारी देते हुए कहा कि बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर से आने वाले श्रद्धालु इस प्रदर्शनी में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन कर सकेंगे और श्रद्धा अर्पित करेंगे।

End of Feed