'दुर्भाग्य देखिए, घुसपैठियों को बचाने के लिए यात्रा लेकर...' SIR पर ममता बनर्जी के पत्र पर भड़के अमित शाह

SIR Row: पश्चिम मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एसआईआर प्रक्रिया को "अराजक, बलपूर्वक और खतरनाक" बताया। इसके ठीक एक दिन बाद गृह मंत्री अमित शाह की प्रतिक्रिया सामने आई है। न्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल राज्यों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया में बाधा डालकर घुसपैठियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

SIR Row: पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर घमासान मचा हुआ है। ममता बनर्जी इस प्रक्रिया के खिलाफ गुरुवार को चुनाव आयोग को पत्र लिख चुकी हैं। वहीं, दूसरी ओर बीजेपी ने दो टूक कहा है कि चाहे कुछ भी हो बंगाल में एसआईआर होकर रहेगा। इसी बीच गृह मंत्री अमित शाह ने एसआईआर प्रक्रिया पर जोर देते हुए कहा कि यह प्रक्रिया देश के लिए जरूरी है।

mamata banerjee amit shah

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र तो अमित शाह ने दी प्रतिक्रिया।(फोटो सोर्स: PTI)

उन्होंने एक्स पर लिखा, भारत में घुसपैठ को रोकना न केवल देश की सुरक्षा के लिए जरूरी है, बल्कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को प्रदूषित होने से बचाने के लिए भी घुसपैठ को रोकना जरूरी है। मगर दुर्भाग्य की बात है, कुछ राजनीतिक दल इन घुसपैठियों को बचाने के लिए यात्रा लेकर निकले हैं, और चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची में जो शुद्धिकरण का काम हो रहा है, उसके खिलाफ हैं।

End of Feed