साधु-संतों के साथ गृह मंत्री अमित शाह ने संगम में लगाई डुबकी, परिवार के साथ की पूजा, CM योगी भी रहे मौजूद

Amit Shah takes holy dip at Sangam : प्रयागराज के संगम तट पर डुबकी लगाने से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूजा-अर्चना की। संगम तट पर आरती के दौरान गृह मंत्री के साथ उनकी पत्नी सोनल शाह, बेटे जय शाह और उनकी पत्नी भी मौजूद रहीं। इस मौके पर राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित थे।

Amit Shah takes holy dip at Sangam : सोमवार को महाकुंभ पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संगम तट पर पवित्र डुबकी लगाई। इस मौके पर उनके साथ साधु-संत और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद थे। संगम तट पर डुबकी लगाने से पहले शाह ने पूजा-अर्चना की। संगम तट पर आरती के दौरान गृह मंत्री के साथ उनकी पत्नी सोनल शाह, बेटे जय शाह और उनकी पत्नी भी मौजूद रहीं। संगम तट पर योग गुरु बाबा रामदेव भी मौजूद थे। योग गुरु ने सीएम योगी के साथ मिलकर योग अभ्यास भी किया।

Amit Shah

प्रयागराज के संगम तट पर डुबकी लगाते गृह मंत्री अमित शाह।

बड़े हनुमान जी और अक्षयवट का दर्शन करेंगे

संगम तट पर डुबकी लगाने से पहले शाह और सीएम योगी ने साधु-संतों से मुलाकात और उनसे बातचीत की। केंद्रीय मंत्री यहां से बड़े हनुमान जी और अक्षयवट का दर्शन करने भी जाएंगे। यहां से गृह मंत्री का कार्यक्रम जूना अखाड़े का है। यहां वह अखाड़ा के संतों से मुलाकात और फिर उनके साथ दोपहर का भोजन करेंगे। इसके बाद वह गुरु श्रद्धानंद जी आश्रम का दौरा करेंगे।

End of Feed