देश

Waqf Amendment Bill: वक्फ विधेयक में होंगे 572 संशोधन? संसदीय समिति के सदस्यों ने सुझाव

विधेयक को लेकर भाजपा और विपक्ष के बीच तीव्र विवाद है। भाजपा का मानना है कि वक्फ संपत्तियों के प्रशासन में सुधार लाने के लिए यह विधेयक महत्वपूर्ण कदम है। दूसरी ओर, विपक्ष का आरोप है कि यह विधेयक वक्फ संपत्तियों के प्रभावी नियंत्रण को कमजोर कर सकता है और मुस्लिम समुदाय के हितों के खिलाफ हो सकता है। विपक्ष ने इसे "संविधान और धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ" भी बताया है।

Image

वक्फ विधेयक में 572 संशोधनों का सुझाव दिया

वक्फ संशोधन विधेयक पर संसदीय समिति के सदस्यों ने मसौदा विधेयक में 572 संशोधनों का सुझाव दिया है। समिति की सुनवाई के अंतिम चरण में पहुंचने पर रविवार देर रात भाजपा नेता जगदंबिका पाल की अध्यक्षता में वक्फ संशोधन विधेयक पर संयुक्त समिति द्वारा संशोधनों की समेकित सूची जारी की गई। समिति सोमवार को अपनी बैठक में खंडवार संशोधनों पर चर्चा करेगी।

भाजपा और विपक्ष के सदस्यों ने विधेयक पर संशोधन पेश किए हैं। वक्फ संशोधन विधेयक, 2024 का उद्देश्य वक्फ अधिनियम, 1995 में संशोधन करना है, ताकि वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन और विनियमन में सुधार हो सके। वक्फ संपत्तियां भारत में मुस्लिम समुदाय के धार्मिक और चैरिटेबल उद्देश्यों के लिए दी गई संपत्तियां होती हैं और उनका प्रशासन वक्फ बोर्डों द्वारा किया जाता है। इस विधेयक में प्रस्तावित बदलावों के जरिए वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन को पारदर्शी, संगठित और प्रभावी बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 को केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रीजीजू द्वारा आठ अगस्त को लोकसभा में पेश किया गया था और इसके बाद संसद की संयुक्त समिति को भेज दिया गया था। विधेयक का उद्देश्य वक्फ अधिनियम 1995 में संशोधन करना है, ताकि वक्फ संपत्ति के विनियमन और प्रबंधन में आने वाली समस्याओं एवं चुनौतियों का समाधान किया जा सके।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article