बंगाल पंचायत चुनाव पर बोले अमित शाह- भयावह हिंसा भी बीजेपी को शानदार प्रदर्शन करने से नहीं रोक सकती

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 14, 2023, 10:53 PM IST

Bengal Panchayat Election Violence: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कहा कि पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में भयावह हिंसा भी बीजेपी को चुनाव में शानदार प्रदर्शन से नहीं रोक सकती हैं।

Bengal Panchayat Election Violence: पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव संपन्न होने के कुछ दिनों बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि “भयावह हिंसा” भी भाजपा को चुनाव में शानदार प्रदर्शन करने से नहीं रोक सकती। शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पिछले चुनाव की तुलना में अपनी सीटों की संख्या लगभग दोगुनी कर ली है जो लोगों द्वारा उस पर जताए गए भरोसे में उल्लेखनीय वृद्धि का संकेत है।

Bengal Panchayat Election Violence, Amit Shah

बंगाल पंचायत चुनाव हिंसा पर अमित शाह ने बड़ी बात कही

उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि पश्चिम बंगाल में भयावह हिंसा भी भाजपा को पंचायत चुनाव में शानदार प्रदर्शन करने से नहीं रोक सकी। भाजपा ने पिछले चुनाव से अपनी सीटों की संख्या लगभग दोगुनी कर ली है, जो लोगों के भरोसे में उल्लेखनीय वृद्धि का संकेत है। शाह ने कहा कि नतीजों से पता चलता है कि लोगों का स्नेह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा के साथ है और यह निश्चित रूप से लोकसभा और विधानसभा चुनावों में पार्टी को जबरदस्त ऊंचाइयों तक ले जाएगा। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता को मेरा हृदय से आभार और सुकांत मजूमदार, शुभेंदु अधिकारी और कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई जो प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद पार्टी के साथ मजबूती से खड़े रहे।

End of Feed