दिल्ली से लेकर एवियन तक गहरा रही भारत-अमेरिका की दोस्ती, अब अमित शाह ने ट्रंप के दूत सर्जियो गोर से की मुलाकात

India US Relations: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। सर्जियो गोर हाल ही में फ्रांस में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन से भारत वापस लौटे हैं।

India US Relations: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नई दिल्ली में भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। इस दौरान, दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका के बीच सुरक्षा सहयोग को और मजबूत बनाने तथा विभिन्न वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटने के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

Amit Shah Sergio Gor

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर (फोटो साभार: @AmitShah)

बैठक में दोनों देशों के बीच सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। खासतौर पर आतंकवाद, मादक पदार्थों की तस्करी और सीमा सुरक्षा जैसे मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने के उपायों पर विचार-विमर्श हुआ।

End of Feed