'मॉक पार्लियामेंट करते रहिए,PM बनने का नंबर नहीं आएगा', अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला,84 के दंगो को लेकर भी लगाए आरोप

अमित शाह ने 1984 के सिख-विरोधी दंगों की बरसी के दौरान विपक्ष की रैली करने पर कांग्रेस को घेरा है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन सिख नरसंहार के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। इस दौरान उन्होंने दिल्ली के कारोबारियों की परेशानी का भी मुद्दा उठाया।

राजधानी दिल्ली में विपक्ष की रैली से पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने चंडीगढ़ से कांग्रेस और विपक्ष पर निशाना साधा है। शाह ने 1984 के सिख-विरोधी दंगों को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज ही के दिन 1984 में कांग्रेस पार्टी द्वारा भड़काए गए दंगों के दौरान दिल्ली में हजारों सिखों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। हजारों लोगों को जिंदा जला दिया गया था। इस दौरान उन्होंने बीते दिन हुए कांग्रेस के मॉक पार्लियामेंट को लेकर भी कांग्रेस और राहुल गांधी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि मैं राहुल जी को कहना चाहता हूं, आपको प्रधानमंत्री बनना है तो पूरा जीवन मॉक पार्लियामेंट में ही बने रहिए,आपका नंबर कभी नहीं लगना है।

अमित शाह ने बोला कांग्रेस पर हमला।

अमित शाह ने बोला कांग्रेस पर हमला।

1984 के सिख-विरोधी दंगों को लेकर बोला हमला

शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा फैलाए गए दंगो में कई सिखों को अपना घर-बार छोड़कर भागने पर मजबूर होना पड़ा था। अनगिनत बच्चे अनाथ हो गए, कई महिलाएं विधवा हो गईं,और कई परिवारों के घर तबाह हो गए। उस समय के प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने एक बयान दिया था, जिसे मैं कभी नहीं भूल सकता। उन्होंने कहा था कि जब कोई बड़ा पेड़ गिरता है,तो धरती हिलती है। केवल कांग्रेस के नेता ही हजारों सिखों के इस भीषण नरसंहार को इस तरह से बयां कर सकते थे। तब से कई साल बीत चुके हैं।

मोदी सरकार ने दंगों के मामलों की दोबारा जांच कराई: शाह

चंडीगढ़ में बोलते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जब नरेंद्र मोदी की सरकार सत्ता में आई,तो हमने दंगाइयों के खिलाफ सभी मामले फिर से खोले,पीड़ितों में से प्रत्येक को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी, और यह सुनिश्चित किया कि कांग्रेस के प्रमुख नेताओं को जेल भेजा जाए। उन्होंने देश की सबसे पुरानी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि भारत ने कभी ऐसा नहीं देखा था और न ही कभी देखेगा कि किसी राजनीतिक दल ने इस तरह से दंगे भड़काए हों।

End of Feed