'फर्जी वोटिंग से जीतना चाहती है कांग्रेस', हैदराबाद में राहुल गांधी पर बरसे अमित शाह

Padayatra In Hyderabad: तेलंगाना बीजेपी ने SIR प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस पर कथित झूठा प्रचार करने का आरोप लगाते हुए हैदराबाद में पदयात्रा निकाली। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हुए। पदयात्रा के बाद उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए दिल्ली में हुई ‘वोट बचाओ’ रैली को ‘घुसपैठियों को बचाओ’ रैली करार दिया।

Padayatra In Hyderabad: एसआइआर प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे कथित झूठे प्रचार के खिलाफ तेलंगाना बीजेपी ने पदयात्रा निकाला। इस पदयात्रा में गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हुए। उनके अलावा, इस पदयात्रा में वकील, डाक्टर, बुद्धिजीवी, पार्टी के हजारों कार्यकर्ता और आम लोग शामिल हुए। पदयात्रा के बाद अमित शाह ने लोगों को संबोधित भी किया।

amit shah (21)

हैदराबाद में पदयात्रा के बाद अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना। ANI

उन्होंने कहा, "सबसे पहले मैं मां भाग्यलक्ष्मी के चरणों में सिर झुकाता हूं और सरदार पटेल साहब को दिल से श्रद्धांजलि देकर अपना भाषण शुरू करता हूं। अगर सरदार पटेल ने उस समय निजाम को झुकाया न होता, तो हैदराबाद आज भारत का हिस्सा नहीं होता।"

End of Feed