अवैध घुसपैठियों को मोदी सरकार दिखाएगी '3D पिक्चर', संसद में अमित शाह ने समझाया मतलब

SIR: संसद में अमित शाह ने थ्री डी (3D) का जिक्र किया। दरअसल, थ्री डी का मतलब Detect, Delete और Deport है। उन्होंने कहा कि हम संवैधानिक तरीके से इसे पूरा करेंगे। वहीं, कांग्रेस की नीति रही है घुसपैठ को Normalize कर दो, मान्यता दे दो और मतदाता सूची में डालकर Formalize कर दो।​

SIR: गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को लोकसभा में चुनाव सुधार और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर उन्होंने विपक्ष के सवालों का जवाब दिया। हालांकि, अमित शाह के भाषण के दौरान विपक्षी सांसदों ने सदन का वॉकआउट किया। गृह मंत्री ने अपने करीब डेढ़ घंटे के भाषण में कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘मैंने अपने भाषण में नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी पर भी सवाल किए तब इन्होंने बहिष्कार नहीं किया। घुसपैठियों के सवाल पर भाग गए।’’

amit shah  (1)

अवैध घुसपैठियों के लिए मोदी सरकार ने बनाया मास्टरप्लान।(फोटो सोर्स: PTI)

उन्होंने कहा कि ‘‘विपक्ष कितनी भी बार बहिष्कार करे ले, हम एक भी घुसपैठिये को देश में नहीं रहने देंगे।’’ उन्होंने कहा कि विदेशी नागरिकों को भारत में मतदान करने का अधिकार नहीं दिया जा सकता। शाह ने कहा कि जनसांख्यिकी में यह बदलाव बहुत बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष देश में घुसपैठ के लिए केंद्र से सवाल करता है।

End of Feed