एक ऐतिहासिक उपलब्धि: अमित शाह बने देश के सबसे लंबे समय तक कार्यकाल वाले केंद्रीय गृहमंत्री

अमित शाह आज भारत की राजनीति में एक ऐसा नाम बन चुके हैं, जिसे दृढ़ नेतृत्व, निर्णायक फैसलों और दूरदर्शी रणनीति के लिए जाना जाता है। वह न केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे विश्वसनीय सहयोगी हैं, बल्कि अब वह सबसे लंबे समय तक केंद्रीय गृहमंत्री पद पर कार्य करने वाले व्यक्ति भी बन गए हैं। उन्होंने 2,258 दिन पूरे करके लालकृष्ण आडवाणी का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है।

भारत के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम दर्ज की है। उन्होंने 2,258 दिन पूरे कर देश के सबसे लंबे समय तक कार्यकाल वाले गृह मंत्री बनने का रिकॉर्ड बना लिया है, जो अब तक भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के नाम था (2,256 दिन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजग संसदीय दल की बैठक में इस उपलब्धि के लिए शाह की सराहना करते हुए उन्हें देश की आंतरिक सुरक्षा को नई दिशा देने वाला नेता बताया।

amit shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फोटो- amitshahofficial)

शाह का कार्यकाल

शाह का कार्यकाल केवल लंबा ही नहीं, बल्कि बेहद प्रभावशाली और ऐतिहासिक रहा है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को हटाकर देश की राजनीतिक संरचना में बड़ा बदलाव किया। इसके साथ ही उन्होंने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद और अलगाववाद के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए हुर्रियत कॉन्फ्रेंस पर प्रतिबंध लगाया और कई नेताओं को जेल भेजा।

End of Feed