VIDEO: 'कम से कम आप मॉक पार्लियामेंट में PM बन जाते तो सोनिया जी...', अमित शाह ने राहुल गांधी पर कसा तंज

Amit Shah Targets Rahul Gandhi: हैदराबाद में बीजेपी की पदयात्रा के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने विपक्ष की मॉक पार्लियामेंट पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी को कम से कम इस मॉक पार्लियामेंट में प्रधानमंत्री बन जाना चाहिए था, ताकि सोनिया गांधी को थोड़ी शांति मिल सके। शाह ने राहुल पर देश में कम समय बिताने और विदेश दौरे करने का आरोप लगाया।

Amit Shah Targets Rahul Gandhi: एसआइआर प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे कथित झूठे प्रचार के खिलाफ तेलंगाना बीजेपी ने पदयात्रा निकाला। इस पदयात्रा में गृह मंत्री अमित शाह भी शिरकत की। इसके बाद अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी और विपक्षी इंडी गठबंधन के नेताओं द्वारा आयोजित मॉक पार्लियामेंट पर प्रतिक्रिया दी।

amit shah news (6)

मॉक पार्लियामेंट को लेकर अमित शाह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना। PTI

उन्होंने कहा, "राहुल जी, मेरी बात सुनिए। दो दिन पहले आपने एक मॉक पार्लियामेंट की थी। अगर आपने मुझसे पूछा होता, तो मैं कहता कि आप इस मॉक पार्लियामेंट में कम से कम एक बार प्रधानमंत्री बन जाएं, बिना विपक्ष का नेता बने। क्यों? क्योंकि आप असली पार्लियामेंट में कभी प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे। कम से कम अगर आप मॉक पार्लियामेंट में प्रधानमंत्री बन जाते हैं, तो सोनिया जी के दिल को थोड़ी शांति मिलेगी।" "राहुल जी, आप इस तरह से चुनाव नहीं जीत सकते। आप तीन या चार महीने देश में बिताते हैं और फिर विदेश चले जाते हैं। आपको देश में पसीना बहाना होगा। आपको लोगों के साथ एकजुट होकर उनकी समस्याओं को हल करने के लिए काम करना होगा।"

End of Feed