केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah आज यानी गुरुवार 22 अक्टूबर को दिल्ली के द्वारका में करीब 9000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने यमुना सफाई के साथ ही देश के मौजूदा हालात पर भी कांग्रेस और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि विदेशी ताकतों से मिलते हहैं।
अमित शाह की भविष्यवाणी 30 साल तक कांग्रेस सत्ता में नहीं आएगी
अमित शाह ने कांग्रेस पर चुनावी हार के बाद EVM और वोट चोरी जैसे मुद्दे उठाने का आरोप लगाया। शाह ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए जनता के बीच रहकर उनके दुख-दर्द को समझना जरूरी है, सिर्फ धरना-प्रदर्शन से चुनाव नहीं जीते जा सकते।
2044 तक कांग्रेस की सरकार नहीं बनेगी
अपने संबोधन में अमित शाह ने कांग्रेस की चुनावी संभावनाओं पर तंज कसते हुए दावा किया कि 2014 से अगले 30 साल तक पार्टी की सरकार बनने की संभावना नहीं है। उन्होंने भाजपा के संगठन और कार्यकर्ताओं का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं तक का समर्थन हासिल है।
EVM और चुनाव आयोग पर कांग्रेस को घेरा
अमित शाह ने कांग्रेस पर चुनावी नतीजों के अनुसार चुनाव आयोग और EVM पर सवाल उठाने का आरोप लगाया। उन्होंने केरल और तेलंगाना में कांग्रेस की जीत का जिक्र करते हुए कहा कि वहां चुनावी व्यवस्था पर सवाल नहीं उठाए गए, लेकिन हारने पर चुनाव आयोग और वोटिंग प्रक्रिया को निशाना बनाया जाता है।
केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि राजनीतिक दलों को जनादेश का सम्मान करना चाहिए और जनता के बीच जाकर काम करना चाहिए। उन्होंने विरोध-प्रदर्शन की राजनीति पर भी सवाल उठाए।
पंजाब में AAP सरकार पर भी साधा निशाना
अमित शाह ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर नशे के कारोबार को लेकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में AAP सरकार के कार्यकाल में नशे का कारोबार बढ़ा है। शाह ने दावा किया कि आगामी चुनाव में पंजाब में एनडीए की सरकार बनेगी और 2029 तक राज्य से नशे के कारोबार को समाप्त करने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में हार के बाद वह पंजाब में राजनीतिक गतिविधियां बढ़ा रहे हैं और वहां की सरकार के कामकाज को प्रभावित कर रहे हैं।
चुनावी राजनीति पर तीखी बयानबाजी
अमित शाह ने कहा कि राजनीतिक दलों को चुनाव जीतने के लिए जनता के मुद्दों पर काम करना चाहिए। उनके भाषण में कांग्रेस, राहुल गांधी और आम आदमी पार्टी तीनों निशाने पर रहे।
