मोमो फैक्ट्री में आग की घटना पर शाह ने ममता सरकार को घेरा, बोले-भ्रष्टाचार की वजह से गईं 25 जानें

गृह मंत्री अमित शाह ने पूछा कि 'इस मोमो फैक्ट्री में किसका पैसा लगा है? मोमो फैक्ट्री के मालिक कौन हैं? फैक्ट्री के मालिक किन लोगों के साथ विदेश यात्राओं पर गए हैं? और अब तक मोमो फैक्ट्री के मालिक को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया है? अगर ये लोग घुसपैठिए होते तो क्या ममता बनर्जी की प्रतिक्रिया यही होती?

Amit Shah Bengal Visit: पश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को राज्य की ममता सरकार पर तीखा हमला बोला। उत्तर 24 परगना में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि 'आनंदपुर की मोमो फैक्ट्री में लगी आग कोई हादसा नहीं बल्कि यह भ्रष्टाचार का नतीजा है। 25 लोगों की जान गई है और 27 लोग लापता हैं। यह घटना क्यों हुई?' गृह मंत्री ने ममता बनर्जी सरकार से आग की इस घटना की निष्पक्ष एवं न्यायिक जांच कराने की मांग की।

amit shah

पश्चिम बंगाल में इसी साल होंगे विधानसभा चुनाव।

पूछा-मोमो फैक्ट्री में किसका पैसा लगा है?

शाह ने पूछा कि 'इस मोमो फैक्ट्री में किसका पैसा लगा है? मोमो फैक्ट्री के मालिक कौन हैं? फैक्ट्री के मालिक किन लोगों के साथ विदेश यात्राओं पर गए हैं? और अब तक मोमो फैक्ट्री के मालिक को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया है? अगर ये लोग घुसपैठिए होते तो क्या ममता बनर्जी की प्रतिक्रिया यही होती? बंगाली नागरिक मारे गए हैं; इस मामले में आप वोट बैंक की राजनीति क्यों कर रही हैं? ममता बनर्जी को शर्म आनी चाहिए।'

End of Feed